Bhaag Milkha Bhaag Hindi Lyrics – Farhan Akhtar

Bhaag Milkha Bhaag Lyrics in Hindi

अरे शान्ति मार रहा संसार
अब तू आने दे ललकार
तेरी तो बाहें पतवार
कदम हैं तेरे हाहाकार

तेरी नस नस लोहा तार
तू है आग मिल्खा
ओ बस तू भाग मिल्खा

अरे छोड़ दे बीते कल की बोरी
काट दे रस्सी सुतली डोरी
तुझसे पूछेगी ये मट्टी
करके सांस सांस को भट्टी

अब तू जाग मिल्खा
बस तू भाग मिल्खा

ओ सरिया ओ कश्ती
ओ सरिया ओ सरिया
ओ मोड़ दे आग का दरिया
ओ कश्ती ओ कश्ती
ओ डूब जाने में ही है हस्ती

ओ जंगल ओ जंगल
आज शहरों से है तेरा दंगल
अब तू भाग भाग
भाग भाग भाग मिल्खा
अब तू भाग मिल्खा

धुआं धुआं धमकाये धुल
राह में रोड़े बड़े शूल

तान ले अरमानों के चाक़ू
मुश्किल हो गयी सारी डाकू
तू बन जा नाग नाग
नाग नाग नाग मिल्खा
अब तू भाग मिल्खा

तेरा तो बिस्तर है मैदान
ओढ़ना धरती तेरी शान
तेरे सिरहाने है चट्टान
पहन ले पूरा आसमान

तू पगड़ी बाँध मिल्खा
अब तू भाग मिल्खा
भाग मिल्खा भाग मिल्खा
अब तू भाग भाग भाग
भाग भाग मिल्खा
अब तू भाग मिल्खा

हो भँवर भँवर है
चक्कर चक्कर चक्कर
गोदी में उठाया माँ ने
चक्कर चक्कर चक्कर चक्कर
हो गोदी में उठाया बापू ने
चक्कर चक्कर चक्कर चक्कर

भँवर भँवर है आज खेल तू
भंवर को खेल बना दे
आंधियां रेल बना ले
पटखनी दे उलझन को
चीख़ बना दे सरगम को
ओ चक्कर ओ चक्कर
ओ चक्कर चक्कर चक्कर

उतार के फेंक दे सब जंजाल
बीते कल का हर कंकाल
तेरे तलवे हैं तेरी नाल
तुझे तो करना है हर हाल
अब तू जाग मिलखा जाग
मिल्खा जाग मिल्खा
अब तू भाग मिल्खा

खोल तू रथ के पहिये खोल
बना के चक्कर सुदर्शन गोल
जंग के फीते कस के बाँध
खुली है आज शेर की माद

तू गोली दाग मिल्खा
दाग मिल्खा दाग मिल्खा
अब तू भाग भाग
भाग भाग भाग मिल्खा
अब तू भाग मिल्खा

दांत से काट ले बिजली तार
चबा ले ताम्बे की छनकार
फूँक दे खुद को ज्वाला ज्वाला
बिन खुद जले न होए उजला

लिपट है आग मिल्खा
आग मिलखा आग मिल्खा
अब तू भाग मिल्खा
अब तू जाग मिल्खा
तू बन जा नाग मिल्खा
तू पगड़ी बाँध मिल्खा
तू गोली दाग मिल्खा
ओ तू है आग मिल्खा
ओह तू भाग मिल्खा
अब तू भाग भाग
भाग भाग भाग मिल्खा
अब तू भाग मिल्खा

SHARE ON