ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं Yeh Dil Tum Bin Kahin Lagta Nahin Hindi Lyrics – Mohammed Rafi, Lata Mangeshkar

Yeh Dil Tum Bin Kahin Lagta Nahin Lyrics in Hindi

ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं हम क्या करें

तसव्वुर में कोई बसता नहीं हम क्या करें
तुम्ही कह दो अब ऐ जानेवफ़ा हम क्या करें

लुटे दिल में दिया जलता नहीं हम क्या करें
तुम्हीं कह दो अब ऐ जाने-अदा हम क्या करें

ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं हम क्या करें

किसी के दिल में बस के दिल को तड़पाना नहीं अच्छा

निगाहों को छलकते देख के छुप जाना नहीं अच्छा
उम्मीदों के खिले गुलशन को झुलसाना नहीं अच्छा

हमें तुम बिन कोई जचता नहीं हम क्या करें
तुम्हीं कह दो अब ऐ जानेवफ़ा हम क्या करें

लुटे दिल में दिया जलता नहीं हम क्या करें

मोहब्बत कर तो लें लेकिन मोहब्बत रास आये भी

दिलों को बोझ लगते हैं कभी ज़ुल्फ़ों के साये भी
हज़ारों ग़म हैं इस दुनिया में अपने भी पराये भी

मोहब्बत ही का ग़म तन्हा नहीं हम क्या करें
तुम्हीं कह दो अब ऐ जाने-अदा हम क्या करें

ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं हम क्या करें

बुझा दो आग दिल की या इसे खुल कर हवा दे दो

जो इसका मोल दे पाये उसे अपनी वफ़ा दे दो
तुम्हारे दिल में क्या है बस हमें इतना पता दे दो
के अब तन्हा सफ़र कटता नहीं हम क्या करें

SHARE ON