ख़ुदा के बाद Khuda Ke Baad Hindi Lyrics – Salman Ali

Khuda Ke Baad Lyrics in Hindi

दर तेरा छोड़ कर
दरबदर हो गये
हमसफर थे मगर
बेख़बर हो गये

पूछती है ज़मीं
पूछता है फलक
क्यों जुड़ा हो गये
साथ थे कल तलक

तुम मिलो ना मिलो आओगे हमको याद
जा तो रहे हो छोड़ के
लेकिन ये रखना याद

चाहा ज़मीन पे तुमको है
मैंने ख़ुदा के बाद
हर अंबेया के बाद

कुछ दिन के साथ के लिए
दिल से है धन्यवाद
चाहा ज़मीं पे तुमको है
मैंने खुदा के बाद

ग़म नहीं इसका, तुझको पा ना सके
ग़म है इसका, तुझे भूला ना सके
तूने पीछा छुड़ा लिया हमसे
तेरी यादों से हम छुड़ा ना सके

उम्र भर हमसफर
तुम कहीं भी रहो
जाते-जाते मगर
सच ये तुम जान लो

रहते थे रहते हो
दिल में तुम आबाद
जा तो रहे हो छोड़ के
लेकिन ये रखना याद

चाहा ज़मीं पे तुमको है
मैंने ख़ुदा के बाद
हर अंबेया के बाद

इतना बता मुझे क्या है मेरा क़ुसूर
फिर किस लिए हुए हम पास आ के दूर
तुम कहते एक दफ़ा क्या थे मेरी ख़ता
क्यों निकले बेवफा क्यों कर दिया बर्बाद

जा तो रहे हो छोड़ के
लेकिन यह रखना याद

चाहा ज़मीं पे तुमको है
मैंने ख़ुदा के बाद
मैंने ख़ुदा के बाद

SHARE ON