और प्यार करना है Aur Pyaar Karna Hai Hindi Lyrics – Guru Randhawa, Neha Kakkar

Aur Pyaar Karna Hai Lyrics in Hindi

अभी तुम्हें और हमें
और प्यार करना है
अभी तुम्हें और हमें
बेशुमार करना है

जब तलक जहां से
बिछड़ना है

अभी तुम्हें और हमें
और प्यार करना है
अभी तुम्हें और हमें
बेशुमार करना है

अभी हमें मुद्दतों
दिलों की बात करनी है
अभी बहुत सी बारिशें
साथ गुजरनी है

वो कभी भी कोई अश्क जो तेरी
आँख भिगाना चाहेगा
तुझसे पहले इन आँखों में
आके वो रुक जाएगा
आके वो रुक जाएगा

अभी तुम्हें और हमें
ये इकरार करना है
अभी तुम्हें और हमें
और प्यार करना है

कई ख्वाहिशों को पूरा करना है
कई धुप छाँव से गुज़रना है
खुशगवार ख्वाबों को इन हसीं
पलकों में उतरना है
हम तेरे ही संग चलेंगे हर कदम

जब तलक की साँसों का चलना है
अभी तुम्हें और हमें
और प्यार करना है
अभी तुम्हें और हमें
और प्यार करना है

SHARE ON