पापा Papa Lyrics in Hindi – Abhinav Shekhar

Papa Lyrics in Hindi

उंगली पकड़ के सिखाया था कैसे जिए ज़िंदगी
बिगड़े राहों में हालातों से डरके ना रुकना कभी
बुलाया खुदा ने तुम्हे और मुझको रुलाया तभी

सिमट गया वो आँगन
जब से शाम को घर नही आते हो
सिमट गया वो आँगन
जब से शाम को घर नही आते हो

थम गयी मेरी खुशियाँ
पापा याद बहुत तुम आते हो
पापा याद बहुत तुम आते हो
पापा याद बहुत तुम आते हो

डरता भी था आपसे
पर करता बहुत प्यार था
जहाँ से भी लड़ता अगर
आपका साथ हर बार था

फ़र्ज़ निभाया था जो आपने
जीने का वो सार था

रब मेरे तुम थे
मेरी रूह में जो बस जाते हो

हर पल मेरे दिल में
पापा याद बहुत तुम आते हो
पापा याद बहुत तुम आते हो
पापा याद बहुत तुम आते हो

SHARE ON