एक बात है Ek Baat Hai Hindi Lyrics – Payal Dev

Ek Baat Hai Lyrics in Hindi

इक बात है दिल में मेरे
ज़ुबान पे जो आती नहीं
चेहरा तेरा खो जाए पर
यादें तेरी जाती नहीं

हमने तुझे सब कह दिया
ना कह सके कहना जो था
आखें मेरी पढ़ ले कभी
पलकों तले सब है लिखा

तू जान ले तू जान ले

जो बात है दिल में मेरे
जुबां पे क्यूँ आती नहीं

सोचा ना कभी तेरे बाद में
मेरा क्या हुआ
खैर जाने दे मुझे ये बता
तू तो खुश है ना

तू मेरा ना सही
मैं तेरी हूँ आज भी
तेरा सफ़र चलता रहे
मेरा सफ़र रुका सही

जो बात है दिल में मेरे
जुबां पे क्यूँ आती नहीं
चेहरा तेरा खो जाए पर
यादें तेरी जाती नहीं

ऐसी नही कोई जगह
जिसमें नहीं रहता हो तू
इक साँस भी ऐसी ना लूँ
जिसमें नहीं मेरा हो तू

तू जान ले तू जान ले

इक बात है दिल में मेरे
जुबां पे क्यूँ आती नहीं

SHARE ON