बेटियाँ Betiyaan Pride Of Nation Hindi Lyrics – Raqueeb Alam

Betiyaan Pride Of Nation Lyrics in Hindi

रब का हसीं तोहफा है ये
सौग़ात है ये बेटियाँ
खुश-हाल है वो घर जहां
आबाद है ये बेटियाँ

इस मुल्क की इस देश की
बुनियाद हैं यह बेटियाँ
हम खुशनसीब है जो तेरी
औलाद हैं ये बेटियाँ

आओ बचाएं बेटियाँ
आओ पढ़ायें बेटियाँ
आओ बचाएं बेटियाँ
(गाँव-गाँव में,
शहर-शहर में धूम तेरी)
आओ पढ़ायें बेटियाँ

अपने हुनर से फन से
मेहनतों से लगन से
अपने हुनर से फन से
मेहनतों से लगन से
छु ले गगन को बेटियाँ

हर रंग में हर रूप में
हर चाँद में ये बेटियाँ
दिखने लगी हैं जंग के
मैदान में ये बेटियाँ

सुनी है हर वो जगह
रौनक की भेजो वजह बेटियाँ

कहीं गगन हैं बेटियाँ
कहीं कलम हैं बेटियाँ
सफर में हैं ये हमसफर
कदम कदम हैं बेटियाँ

कब तक मारेंगी ये कोख में
कब तक जलेंगी बेटियाँ

आओ बचाएं बेटियाँ
आओ पढ़ायें बेटियाँ

बेटियाँ…

SHARE ON