कैसे हुआ Kaise Hua Lyrics in Hindi – Kabir Singh

Kaise Hua Lyrics in Hindi – Manoj Muntashir

हंसता रहता हूँ
तुझसे मिलकर क्यूँ आजकल
बदले बदले हैं
मेरे तेवर क्यूँ आजकल

आखें मेरी हर जगह
ढूंढे तुझे बेवजह
ये मैं हूँ या कोई और है
मेरी तरह..

कैसे हुआ.. कैसे हुआ..
तू इतना ज़रूरी कैसे हुआ

कैसे हुआ.. कैसे हुआ..
तू इतना ज़रूरी कैसे हुआ

मैं बारिश की बोली
समझता नहीं था
हवाओं से मैं यूँ
उलझता नहीं था..

है सीने में दिल भी
कहाँ थी मुझे ये खबर

कहीं पे हो रातें
कहीं पे सवेरा
आवारगी ही रही साथ मेरे
ठहर जा ठहर जा ये कहती है तेरी नज़र

क्या हाल हो गया है
ये मेरा..

आखें मेरी हर जगह
ढूंढे तुझे बेवजह
ये मैं हूँ या कोई और है
मेरी तरह..

कैसे हुआ.. कैसे हुआ..
तू इतना ज़रूरी कैसे हुआ
कैसे हुआ.. कैसे हुआ..
तू इतना ज़रूरी कैसे हुआ

SHARE ON