कोई कहे कहता रहे Koi Kahe Kehta Rahe Hindi Lyrics – Dil Chahta Hai
Koi Kahe Kehta Rahe Lyrics in Hindi
कोई कहे कहता रहे
कितना भी हमको दीवाना
कोई कहे कहता रहे
कितना भी हमको दीवाना
हम लोगों की ठोकर में है ये ज़माना
जब साज़ है आवाज़ है
फिर किस लिए हिचकिचाना
जब साज़ है आवाज़ है
फिर किस लिए हिचकिचाना
हो गाएँगे हम अपने दिलों का तराना
बिगड़े दुनिया
बिगड़ने भी दो
झगड़े दुनिया
झगड़ने भी दो
लड़े जो दुनिया
लड़ने भी दो
तुम अपनी धुन में गाओ
दुनिया रूठे, रूठने दो
बंधन टूटे, टूटने दो
कोई छूटे, छूटने दो
ना घबराओ
हम हैं नए अंदाज़ क्यूँ हो पुराना
हम हैं नए अंदाज़ क्यूँ हो पुराना
आँखों में है बिजलियाँ
साँसो में तूफ़ान है
डर क्या है और हार क्या
हम इससे अंजान है
हमारे लिए ही तो है आसमान और ज़मीं
सितारे भी हभ तोड़ लेंगे हमें है यकीं
अंबर से है आगे हमारा ठिकाना
हम हैं नए अंदाज़ क्यूँ हो पुराना
सपनों का जो देस है
हाँ हम वहीं हैं पले
थोड़े से दिल-फेंक हैं
थोड़े से हैं मनचले
जहाँ भी गए अपना जादू दिखाते रहे
मुहब्बत हसीनों को अक्सर सिखाते रहे
आए हमें दिल और नींदे चुराना
हम हैं नए अंदाज़ क्यूँ हो पुराना
कोई कहे कहता रहे
कितना भी हमको दीवाना
हम लोगों की ठोकर में है ये ज़माना
जब साज़ है आवाज़ है
फिर किस लिए हिचकिचाना
जब साज़ है आवाज़ है
फिर किस लिए हिचकिचाना
हो गाएँगे हम अपने दिलों का तराना..
SHARE ON