खइके पान बनारस वाला Khaike Paan Banaras Wala Lyrics – DON
Khaike Paan Banaras Wala Lyrics in Hindi
हम्म्.. बुर्रर्रर्र..
अरे भांग का रंग जमा हो चकाचक
फिर लो पान चबाय
आ उम् उम्..आ हा
अरे ऐसा झटका, लगे जिया पे
पुनर जनम होई जाय
ओ खइके पान बनारस वाला
ओ खइके पान बनारस वाला
खुल जाए बंद अकल का ताला
ओ खइके पान बनारस वाला
खुल जाए बंद अकल का ताला
फिर तो ऐसा करे धमाल
सीधी कर दे सबकी चाल
ओ छोरा गंगा किनारे वाला
ओ छोरा गंगा किनारे वाला
ओ खइके पान बनारस वाला
खुल जाए बंद अकल का ताला
ईउ…
अरे राम दुहाई
कैसे चक्कर में पड़ गया, हाय हाय हाय..
कहाँ जान फँसाई
मैं तो सूली पे चढ़ गया, हाय हाय
कैसा सीधा सादा, मैं कैसा भोला भाला, हा हा
अरे कैसा सीधा सादा, मैं कैसा भोला भाला
जाने कौन घड़ी में पड़ गया, पढ़े-लिखों से पाला
मीठी छूरी से, मीठी छूरी से हुआ हलाल
छोरा गंगा किनारे वाला
ओ छोरा गंगा किनारे वाला
ओ खइके पान बनारस वाला
खुल जाए बंद अकल का ताला
इउ…
एक कन्या कुँवारी
हमरी सूरत पे मर गई, हाय हाय हाय
एक मीठी कटारी
हमरे दिल में उतर गई, हाय हाय
कैसी गोरी गोरी, वो तीखी तीखी छोरी, वाह वाह
अरे कैसी गोरी गोरी, वो तीखी तीखी छोरी
करके जोरा-जोरी, कर गई हमरे दिल की चोरी
मिली छोरी तो, मिली छोरी तो हुआ निहाल
छोरा गंगा किनारे वाला
ओ छोरा गंगा किनारे वाला
ओ खइके पान बनारस वाला
खुल जाए बंद अकल का ताला
ओ खइके पान बनारस वाला
खुल जाए बंद अकल का ताला
फिर तो ऐसा करे धमाल
सीधी कर दे सबकी चाल
ओ छोरा गंगा किनारे वाला
ओ छोरा गंगा किनारे वाला
ओ छोरा गंगा किनारे वाला
SHARE ON