गरज गरज Garaj Garaj Hindi Lyrics – Bandish Bandits

Garaj Garaj Lyrics in Hindi

हे.. रे.. नूम..
रे.. रे.. ना..
आ..

गरज गरज आज मेघ
घनन घनन छायो रे
दमक दमक चमके बिजुरी
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो री

इस ऋतु के संग रंगी
हर तिरंग में धरा
सब विहंग आज दंग
देख रंग ये हरा

इस ऋतु में आज़ तू भी
अंग अंग रंग ले
तार की झंकार छेड़
संग में मृदंग दे

घुमड़ घुमड़ काली घटा
रौद्र रूप धर धर के
धरती का रोम रोम
धड़के धड़के धड़के

गरज गरज आज मेघ
घनन घनन छायो रे
दमक दमक चमके बिजुरी
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो री

SHARE ON