ये जीवन है Yeh Jeevan Hai Lyrics in Hindi – Kishore Kumar

Yeh Jeevan Hai Lyrics in Hindi

ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंगरूप
ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंगरूप
थोड़े ग़म हैं, थोड़ी खुशियाँ
थोड़े ग़म हैं, थोड़ी खुशियाँ
यही है, यही है, यही है छाँव धूप
ये जीवन है

ये ना सोचो इसमें अपनी, हार है के जीत है
ये ना सोचो इसमें अपनी, हार है के जीत है
उसे अपना लो जो भी, जीवन की रीत है
ये जिद छोड़ो, यूं ना तोड़ो, हर पल एक दर्पण है
ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंगरूप
ये जीवन है

धन से ना दुनिया से, घर से ना द्वार से
धन से ना दुनिया से, घर से ना द्वार से
साँसों की डोर बंधी है, प्रीतम के प्यार से
दुनिया छूटे पर ना टूटे, ये ऐसा बंधन है

ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंगरूप
थोड़े ग़म हैं, थोड़ी खुशियाँ
यही है, यही है, यही है छाँव धूप
ये जीवन है

SHARE ON