वादा है Waada Hai Hindi Lyrics – Arjun Kanungo

Waada Hai Lyrics in Hindi

तुझसे शुरू हुआ जो तुझसे शुरू
वो किस्सा तुझपे ही ले हुआ ख़तम
होगा नहीं ये हमसे होगा नहीं
किसी को देंगे नहीं तेरी जगह हम

तेरे बिना जीयें तो क्यूँ
ये सवाल बार बार आता है
तेरे अगर ना हो सकें
किसी और के ना होंगे वादा है
किसी और के ना होंगे वादा है

वही रोज़ तेरी कमी
वही आँख में है नमी
वही दूरियां सताए
बता क्या करूँ

जिसे तू ना अपना कहे
जहाँ तू ना आके रहे
वो दिल मैं खुद तोड़ दूं

है आशिकी तू आखिरी
है जिद मेरी तू आखिरी
आँसू मेरा मेरी हंसी तू आखिरी

तेरे बिना मैं कुछ नहीं
ये ख्याल बार बार आता है
तेरे अगर ना हो सकें
किसी और के ना होंगे वादा है
किसी और के ना होंगे वादा है

आये ना आये मर्ज़ी तेरी
यारा खुली है बाहें मेरी
तेरी गली से ता ज़िन्दगी
होगी जुदा ना राहें मेरी

किस्सा ये क्यूँ आधा रहा
ये मलाल बार बार आता है
तेर अगर ना हो सकें
किसी और के ना होंगे वादा है
किसी और के ना होंगे वादा है

SHARE ON