सपनों में अगर मेरे Sapnon Mein Agar Mere Tum Aao To Lyrics in Hindi – Lata Mangeshkar

Sapnon Mein Agar Mere Tum Aao To Lyrics in Hindi

सपनों में अगर मेरे
तुम आओ तो सो जाऊँ
तुम आओ तो सो जाऊँ
सपनों में अगर मेरे
बाहों की मुझे माला
पहनाओ तो सो जाऊँ
पहनाओ तो सो जाऊँ
सपनों में अगर मेरे

सपनों में कभी साजन
बैठो मेरे पास आ के
जब सीने पे सर रख दूँ
मैं प्यार में शरमा के
इक गीत मोहब्बत का
तुम गाओ तो सो जाऊँ
तुम गाओ तो सो जाऊँ
सपनों में अगर मेरे

बीती हुयी वो यादें
हंसती हुई आती हैं
लहरों की तरह दिल में
आती कभी जाती हैं
यादों की तरह तुम भी
आ जाओ तो सो जाऊँ
आ जाओ तो सो जाऊँ
सपनों में अगर मेरे
तुम आओ तो सो जाऊँ
तुम आओ तो सो जाऊँ
सपनों में अगर मेरे

SHARE ON